PDF —
42 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अबस pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अबस pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अबस अनुवाद. सूरा अबस (मक्की) 42 आयत.



42 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﭑﭒﭓ
80:1 वह अपनी बात पर चीं ब जबीं हो गया
ﭔﭕﭖﭗ
80:2 और मुँह फेर बैठा कि उसके पास नाबीना आ गया
ﭘﭙﭚﭛﭜ
80:3 और तुमको क्या मालूम यायद वह (तालीम से) पाकीज़गी हासिल करता
ﭝﭞﭟﭠﭡ
80:4 या वह नसीहत सुनता तो नसीहत उसके काम आती
ﭢﭣﭤﭥ
80:5 तो जो कुछ परवाह नहीं करता
ﭦﭧﭨﭩ
80:6 उसके तो तुम दरपै हो जाते हो हालॉकि अगर वह न सुधरे
ﭪﭫﭬﭭﭮ
80:7 तो तुम ज़िम्मेदार नहीं
ﭯﭰﭱﭲﭳ
80:8 और जो तुम्हारे पास लपकता हुआ आता है
ﭴﭵﭶ
80:9 और (ख़ुदा से) डरता है
ﭷﭸﭹﭺ
80:10 तो तुम उससे बेरूख़ी करते हो
ﭻﭼﭽﭾ
80:11 देखो ये (क़ुरान) तो सरासर नसीहत है
ﭿﮀﮁﮂ
80:12 तो जो चाहे इसे याद रखे
ﮃﮄﮅﮆ
80:13 (लौहे महफूज़ के) बहुत मोअज़ज़िज औराक़ में (लिखा हुआ) है
ﮇﮈﮉ
80:14 बुलन्द मरतबा और पाक हैं
ﮊﮋﮌ
80:15 (ऐसे) लिखने वालों के हाथों में है
ﮍﮎﮏ
80:16 जो बुज़ुर्ग नेकोकार हैं
ﮐﮑﮒﮓﮔ
80:17 इन्सान हलाक हो जाए वह क्या कैसा नाशुक्रा है
ﮕﮖﮗﮘﮙ
80:18 (ख़ुदा ने) उसे किस चीज़ से पैदा किया
ﮚﮛﮜﮝﮞ
80:19 नुत्फे से उसे पैदा किया फिर उसका अन्दाज़ा मुक़र्रर किया
ﮟﮠﮡﮢ
80:20 फिर उसका रास्ता आसान कर दिया
ﮣﮤﮥﮦ
80:21 फिर उसे मौत दी फिर उसे कब्र में दफ़न कराया
ﮧﮨﮩﮪﮫ
80:22 फिर जब चाहेगा उठा खड़ा करेगा
ﮬﮭﮮﮯﮰﮱ
80:23 सच तो यह है कि ख़ुदा ने जो हुक्म उसे दिया उसने उसको पूरा न किया
ﯓﯔﯕﯖﯗ
80:24 तो इन्सान को अपने घाटे ही तरफ ग़ौर करना चाहिए
ﯘﯙﯚﯛﯜ
80:25 कि हम ही ने (बादल) से पानी बरसाया
ﯝﯞﯟﯠﯡ
80:26 फिर हम ही ने ज़मीन (दरख्त उगाकर) चीरी फाड़ी
ﯢﯣﯤﯥ
80:27 फिर हमने उसमें अनाज उगाया
ﯦﯧﯨ
80:28 और अंगूर और तरकारियाँ
ﯩﯪﯫ
80:29 और ज़ैतून और खजूरें
ﯬﯭﯮ
80:30 और घने घने बाग़ और मेवे
ﯯﯰﯱ
80:31 और चारा (ये सब कुछ) तुम्हारे और तुम्हारे
ﯲﯳﯴﯵ
80:32 चारपायों के फायदे के लिए (बनाया)
ﯶﯷﯸﯹ
80:33 तो जब कानों के परदे फाड़ने वाली (क़यामत) आ मौजूद होगी
ﯺﯻﯼﯽﯾﯿ
80:34 उस दिन आदमी अपने भाई
ﰀﰁﰂ
80:35 और अपनी माँ और अपने बाप
ﰃﰄﰅ
80:36 और अपने लड़के बालों से भागेगा
ﰆﰇﰈﰉﰊﰋﰌ
80:37 उस दिन हर शख़्श (अपनी नजात की) ऐसी फ़िक्र में होगा जो उसके (मशग़ूल होने के) लिए काफ़ी हों
ﰍﰎﰏﰐ
80:38 बहुत से चेहरे तो उस दिन चमकते होंगे
ﰑﰒﰓ
80:39 ख़न्दाँ शांदाँ (यही नेको कार हैं)
ﰔﰕﰖﰗﰘ
80:40 और बहुत से चेहरे ऐसे होंगे जिन पर गर्द पड़ी होगी
ﭑﭒﭓ
80:41 उस पर सियाही छाई हुई होगी
ﭔﭕﭖﭗﭘ
80:42 यही कुफ्फ़ार बदकार हैं

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए