PDF —
19 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अल-आला pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अल-आला pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-आला अनुवाद. सूरा अल-आला (मक्की) 19 आयत.



19 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﮟﮠﮡﮢﮣ
87:1 ऐ रसूल अपने आलीशान परवरदिगार के नाम की तस्बीह करो
ﮤﮥﮦﮧ
87:2 जिसने (हर चीज़ को) पैदा किया
ﮨﮩﮪﮫ
87:3 और दुरूस्त किया और जिसने (उसका) अन्दाज़ा मुक़र्रर किया फिर राह बतायी
ﮬﮭﮮﮯ
87:4 और जिसने (हैवानात के लिए) चारा उगाया
ﮰﮱﯓﯔ
87:5 फिर ख़ुश्क उसे सियाह रंग का कूड़ा कर दिया
ﯕﯖﯗﯘ
87:6 हम तुम्हें (ऐसा) पढ़ा देंगे कि कभी भूलो ही नहीं
ﯙﯚﯛﯜﯝﯞﯟﯠﯡﯢﯣ
87:7 मगर जो ख़ुदा चाहे (मन्सूख़ कर दे) बेशक वह खुली बात को भी जानता है और छुपे हुए को भी
ﯤﯥﯦ
87:8 और हम तुमको आसान तरीके की तौफ़ीक़ देंगे
ﯧﯨﯩﯪﯫ
87:9 तो जहाँ तक समझाना मुफ़ीद हो समझते रहो
ﯬﯭﯮﯯ
87:10 जो खौफ रखता हो वह तो फौरी समझ जाएगा
ﭑﭒﭓ
87:11 और बदबख्त उससे पहलू तही करेगा
ﭔﭕﭖﭗﭘ
87:12 जो (क़यामत में) बड़ी (तेज़) आग में दाख़िल होगा
ﭙﭚﭛﭜﭝﭞﭟ
87:13 फिर न वहाँ मरेगा ही न जीयेगा
ﭠﭡﭢﭣﭤ
87:14 वह यक़ीनन मुराद दिली को पहुँचा जो (शिर्क से) पाक हो
ﭥﭦﭧﭨﭩ
87:15 और अपने परवरदिगार का ज़िक्र करता और नमाज़ पढ़ता रहा
ﭪﭫﭬﭭﭮ
87:16 मगर तुम लोग दुनियावी ज़िन्दगी को तरजीह देते हो
ﭯﭰﭱﭲ
87:17 हालॉकि आख़ोरत कहीं बेहतर और देर पा है
ﭳﭴﭵﭶﭷﭸ
87:18 बेशक यही बात अगले सहीफ़ों
ﭹﭺﭻﭼ
87:19 इबराहीम और मूसा के सहीफ़ों में भी है

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए