PDF —
11 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अद-दुहा pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अद-दुहा pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अद-दुहा अनुवाद. सूरा अद-दुहा (मक्की) 11 आयत.

← अल-लैलसूरा अद-दुहा अश-शरह →


11 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﮉﮊ
93:1 (ऐ रसूल) पहर दिन चढ़े की क़सम
ﮋﮌﮍﮎ
93:2 और रात की जब (चीज़ों को) छुपा ले
ﮏﮐﮑﮒﮓﮔ
93:3 कि तुम्हारा परवरदिगार न तुमको छोड़ बैठा और (न तुमसे) नाराज़ हुआ
ﮕﮖﮗﮘﮙﮚ
93:4 और तुम्हारे वास्ते आख़ेरत दुनिया से यक़ीनी कहीं बेहतर है
ﮛﮜﮝﮞﮟ
93:5 और तुम्हारा परवरदिगार अनक़रीब इस क़दर अता करेगा कि तुम ख़ुश हो जाओ
ﮠﮡﮢﮣﮤ
93:6 क्या उसने तुम्हें यतीम पाकर (अबू तालिब की) पनाह न दी (ज़रूर दी)
ﮥﮦﮧﮨ
93:7 और तुमको एहकाम से नावाकिफ़ देखा तो मंज़िले मक़सूद तक पहुँचा दिया
ﮩﮪﮫﮬ
93:8 और तुमको तंगदस्त देखकर ग़नी कर दिया
ﮭﮮﮯﮰﮱ
93:9 तो तुम भी यतीम पर सितम न करना
ﯓﯔﯕﯖﯗ
93:10 माँगने वाले को झिड़की न देना
ﯘﯙﯚﯛﯜ
93:11 और अपने परवरदिगार की नेअमतों का ज़िक्र करते रहना

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए