सूरा अल-लैल pdf — डाउनलोड (हिन्दी)
सूरा अल-लैल pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-लैल अनुवाद. सूरा अल-लैल (मक्की) 21 आयत.
Related
- सूरा अल-लैल अनुवादहिन्दी
- सूरा अल-लैल mp3सुनें
- Quran Index हिन्दी114
More सूरा PDF
सूरा अल-लैल

ﮡﮢﮣﮤ
92:1
रात की क़सम जब (सूरज को) छिपा ले
ﮥﮦﮧﮨ
92:2
और दिन की क़सम जब ख़ूब रौशन हो
ﮩﮪﮫﮬﮭ
92:3
और उस (ज़ात) की जिसने नर व मादा को पैदा किया
ﮮﮯﮰﮱ
92:4
कि बेशक तुम्हारी कोशिश तरह तरह की है
ﯓﯔﯕﯖﯗ
92:5
तो जिसने सख़ावत की और अच्छी बात (इस्लाम) की तस्दीक़ की
ﯘﯙﯚ
92:6
तो हम उसके लिए राहत व आसानी
ﯛﯜﯝ
92:7
(जन्नत) के असबाब मुहय्या कर देंगे
ﯞﯟﯠﯡﯢ
92:8
और जिसने बुख्ल किया, और बेपरवाई की
ﯣﯤﯥ
92:9
और अच्छी बात को झुठलाया
ﭑﭒﭓ
92:10
तो हम उसे सख्ती (जहन्नुम) में पहुँचा देंगे,
ﭔﭕﭖﭗﭘﭙﭚ
92:11
और जब वह हलाक होगा तो उसका माल उसके कुछ भी काम न आएगा
ﭛﭜﭝﭞ
92:12
हमें राह दिखा देना ज़रूर है
ﭟﭠﭡﭢﭣ
92:13
और आख़ेरत और दुनिया (दोनों) ख़ास हमारी चीज़े हैं
ﭤﭥﭦﭧ
92:14
तो हमने तुम्हें भड़कती हुई आग से डरा दिया
ﭨﭩﭪﭫﭬ
92:15
उसमें बस वही दाख़िल होगा जो बड़ा बदबख्त है
ﭭﭮﭯﭰ
92:16
जिसने झुठलाया और मुँह फेर लिया और जो बड़ा परहेज़गार है
ﭱﭲﭳ
92:17
वह उससे बचा लिया जाएगा
ﭴﭵﭶﭷﭸ
92:18
जो अपना माल (ख़ुदा की राह) में देता है ताकि पाक हो जाए
ﭹﭺﭻﭼﭽﭾﭿ
92:19
और लुत्फ ये है कि किसी का उस पर कोई एहसान नहीं जिसका उसे बदला दिया जाता है
ﮀﮁﮂﮃﮄﮅ
92:20
बल्कि (वह तो) सिर्फ अपने आलीशान परवरदिगार की ख़ुशनूदी हासिल करने के लिए (देता है)
ﮆﮇﮈ
92:21
और वह अनक़रीब भी ख़ुश हो जाएगा
पवित्र क़ुरआन
Wednesday, September 9, 2026
अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए







