PDF —
36 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अल-मुतफ्फिफीन pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अल-मुतफ्फिफीन pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-मुतफ्फिफीन अनुवाद. सूरा अल-मुतफ्फिफीन (मक्की) 36 आयत.

← अल-इन्फितारसूरा अल-मुतफ्फिफीन अल-इनशिक़ाक →


36 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﯖﯗﯘ
83:1 नाप तौल में कमी करने वालों की ख़राबी है
ﯙﯚﯛﯜﯝﯞﯟ
83:2 जो औरें से नाप कर लें तो पूरा पूरा लें
ﯠﯡﯢﯣﯤﯥ
83:3 और जब उनकी नाप या तौल कर दें तो कम कर दें
ﯦﯧﯨﯩﯪﯫ
83:4 क्या ये लोग इतना भी ख्याल नहीं करते
ﭑﭒﭓ
83:5 कि एक बड़े (सख्त) दिन (क़यामत) में उठाए जाएँगे
ﭔﭕﭖﭗﭘﭙ
83:6 जिस दिन तमाम लोग सारे जहाँन के परवरदिगार के सामने खड़े होंगे
ﭚﭛﭜﭝﭞﭟﭠ
83:7 सुन रखो कि बदकारों के नाम ए अमाल सिज्जीन में हैं
ﭡﭢﭣﭤﭥ
83:8 तुमको क्या मालूम सिज्जीन क्या चीज़ है
ﭦﭧﭨ
83:9 एक लिखा हुआ दफ़तर है जिसमें शयातीन के (आमाल दर्ज हैं)
ﭩﭪﭫﭬ
83:10 उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
ﭭﭮﭯﭰﭱ
83:11 जो लोग रोजे ज़ज़ा को झुठलाते हैं
ﭲﭳﭴﭵﭶﭷﭸﭹ
83:12 हालॉकि उसको हद से निकल जाने वाले गुनाहगार के सिवा कोई नहीं झुठलाता
ﭺﭻﭼﭽﭾﭿﮀﮁ
83:13 जब उसके सामने हमारी आयतें पढ़ी जाती हैं तो कहता है कि ये तो अगलों के अफसाने हैं
ﮂﮃﮄﮅﮆﮇﮈﮉﮊﮋﮌ
83:14 नहीं नहीं बात ये है कि ये लोग जो आमाल (बद) करते हैं उनका उनके दिलों पर जंग बैठ गया है
ﮍﮎﮏﮐﮑﮒﮓ
83:15 बेशक ये लोग उस दिन अपने परवरदिगार (की रहमत से) रोक दिए जाएँगे
ﮔﮕﮖﮗﮘ
83:16 फिर ये लोग ज़रूर जहन्नुम वासिल होंगे
ﮙﮚﮛﮜﮝﮞﮟﮠ
83:17 फिर उनसे कहा जाएगा कि ये वही चीज़ तो है जिसे तुम झुठलाया करते थे
ﮡﮢﮣﮤﮥﮦﮧ
83:18 ये भी सुन रखो कि नेको के नाम ए अमाल इल्लीयीन में होंगे
ﮨﮩﮪﮫﮬ
83:19 और तुमको क्या मालूम कि इल्लीयीन क्या है वह एक लिखा हुआ दफ़तर है
ﮭﮮﮯ
83:20 जिसमें नेकों के आमाल दर्ज हैं
ﮰﮱﯓ
83:21 उसके पास मुक़र्रिब (फ़रिश्ते) हाज़िर हैं
ﯔﯕﯖﯗﯘ
83:22 बेशक नेक लोग नेअमतों में होंगे
ﯙﯚﯛﯜ
83:23 तख्तों पर बैठे नज़ारे करेंगे
ﯝﯞﯟﯠﯡﯢ
83:24 तुम उनके चेहरों ही से राहत की ताज़गी मालूम कर लोगे
ﯣﯤﯥﯦﯧ
83:25 उनको सर ब मोहर ख़ालिस शराब पिलायी जाएगी
ﯨﯩﯪﯫﯬﯭﯮﯯ
83:26 जिसकी मोहर मिश्क की होगी और उसकी तरफ अलबत्ता शायक़ीन को रग़बत करनी चाहिए
ﯰﯱﯲﯳ
83:27 और उस (शराब) में तसनीम के पानी की आमेज़िश होगी
ﯴﯵﯶﯷﯸ
83:28 वह एक चश्मा है जिसमें मुक़रेबीन पियेंगे
ﯹﯺﯻﯼﯽﯾﯿﰀﰁ
83:29 बेशक जो गुनाहगार मोमिनों से हँसी किया करते थे
ﰂﰃﰄﰅﰆ
83:30 और जब उनके पास से गुज़रते तो उन पर चशमक करते थे
ﰇﰈﰉﰊﰋﰌﰍ
83:31 और जब अपने लड़के वालों की तरफ़ लौट कर आते थे तो इतराते हुए
ﰎﰏﰐﰑﰒﰓﰔ
83:32 और जब उन मोमिनीन को देखते तो कह बैठते थे कि ये तो यक़ीनी गुमराह हैं
ﰕﰖﰗﰘﰙ
83:33 हालॉकि ये लोग उन पर कुछ निगराँ बना के तो भेजे नहीं गए थे
ﭑﭒﭓﭔﭕﭖﭗ
83:34 तो आज (क़यामत में) ईमानदार लोग काफ़िरों से हँसी करेंगे
ﭘﭙﭚﭛ
83:35 (और) तख्तों पर बैठे नज़ारे करेंगे
ﭜﭝﭞﭟﭠﭡﭢ
83:36 कि अब तो काफ़िरों को उनके किए का पूरा पूरा बदला मिल गया

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए