PDF —
19 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अल-इन्फितार pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अल-इन्फितार pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-इन्फितार अनुवाद. सूरा अल-इन्फितार (मक्की) 19 आयत.

← अत-तकवीरसूरा अल-इन्फितार अल-मुतफ्फिफीन →


19 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﭑﭒﭓﭔ
82:1 जब आसमान तर्ख़ जाएगा
ﭕﭖﭗﭘ
82:2 और जब तारे झड़ पड़ेंगे
ﭙﭚﭛﭜ
82:3 और जब दरिया बह (कर एक दूसरे से मिल) जाएँगे
ﭝﭞﭟﭠ
82:4 और जब कब्रें उखाड़ दी जाएँगी
ﭡﭢﭣﭤﭥﭦ
82:5 तब हर शख़्श को मालूम हो जाएगा कि उसने आगे क्या भेजा था और पीछे क्या छोड़ा था
ﭧﭨﭩﭪﭫﭬﭭ
82:6 ऐ इन्सान तुम्हें अपने परवरदिगार के बारे में किस चीज़ ने धोका दिया
ﭮﭯﭰﭱﭲ
82:7 जिसने तुझे पैदा किया तो तुझे दुरूस्त बनाया और मुनासिब आज़ा दिए
ﭳﭴﭵﭶﭷﭸﭹ
82:8 और जिस सूरत में उसने चाहा तेरे जोड़ बन्द मिलाए
ﭺﭻﭼﭽﭾ
82:9 हाँ बात ये है कि तुम लोग जज़ा (के दिन) को झुठलाते हो
ﭿﮀﮁﮂ
82:10 हालॉकि तुम पर निगेहबान मुक़र्रर हैं
ﮃﮄﮅ
82:11 बुर्ज़ुग लोग (फरिश्ते सब बातों को) लिखने वाले (केरामन क़ातेबीन)
ﮆﮇﮈﮉ
82:12 जो कुछ तुम करते हो वह सब जानते हैं
ﮊﮋﮌﮍﮎ
82:13 बेशक नेको कार (बेहिश्त की) नेअमतों में होंगे
ﮏﮐﮑﮒﮓ
82:14 और बदकार लोग यक़ीनन जहन्नुम में जज़ा के दिन
ﮔﮕﮖﮗ
82:15 उसी में झोंके जाएँगे
ﮘﮙﮚﮛﮜ
82:16 और वह लोग उससे छुप न सकेंगे
ﮝﮞﮟﮠﮡﮢ
82:17 और तुम्हें क्या मालूम कि जज़ा का दिन क्या है
ﮣﮤﮥﮦﮧﮨﮩ
82:18 फिर तुम्हें क्या मालूम कि जज़ा का दिन क्या चीज़ है
ﮪﮫﮬﮭﮮﮯﮰﮱﯓﯔﯕ
82:19 उस दिन कोई शख़्श किसी शख़्श की भलाई न कर सकेगा और उस दिन हुक्म सिर्फ ख़ुदा ही का होगा

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए