सूरा अल-आला अरबी और हिंदी

सूरा अल-आला को पूरे हिंदी अनुवाद, उच्चारण और ऑडियो तिलावत के साथ पढ़ें। आयत-दर-आयत हिंदी अर्थ। (19 आयत — مكية). अल-आला सुनें, अल-आला अनुवाद, अल-आला mp3, अल-आला pdf.

सूरा अल-आला पढ़ें और सुनें

🎧 आयत
M Mishary Rashid Alafasy
M Mahmoud Khalil Al-Husary
A Abdurrahman As-Sudais
M Mohamed Siddiq Al-Minshawi
A Abdul Basit Abdul Samad
A Ali Al-Hudhaify
A Ahmed ibn Ali al-Ajamy
A Abu Bakr Ash-Shaatree
M Muhammad Ayyoub
A Abdullah Basfar
A Abdullah Al-Juhani
M Maher Al Muaiqly
x1
سَبِّحِ اسْمَ رَبِّكَ الْأَعْلَى ۝١
📖 अनुवाद आयत 1
ऐ रसूल अपने आलीशान परवरदिगार के नाम की तस्बीह करो
الَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ ۝٢
📖 अनुवाद आयत 2
जिसने (हर चीज़ को) पैदा किया
وَالَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ ۝٣
📖 अनुवाद आयत 3
और दुरूस्त किया और जिसने (उसका) अन्दाज़ा मुक़र्रर किया फिर राह बतायी
وَالَّذِي أَخْرَجَ الْمَرْعَىٰ ۝٤
📖 अनुवाद आयत 4
और जिसने (हैवानात के लिए) चारा उगाया
فَجَعَلَهُ غُثَاءً أَحْوَىٰ ۝٥
📖 अनुवाद आयत 5
फिर ख़ुश्क उसे सियाह रंग का कूड़ा कर दिया
سَنُقْرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰ ۝٦
📖 अनुवाद आयत 6
हम तुम्हें (ऐसा) पढ़ा देंगे कि कभी भूलो ही नहीं
إِلَّا مَا شَاءَ اللَّهُ ۚ إِنَّهُ يَعْلَمُ الْجَهْرَ وَمَا يَخْفَىٰ ۝٧
📖 अनुवाद आयत 7
मगर जो ख़ुदा चाहे (मन्सूख़ कर दे) बेशक वह खुली बात को भी जानता है और छुपे हुए को भी
وَنُيَسِّرُكَ لِلْيُسْرَىٰ ۝٨
📖 अनुवाद आयत 8
और हम तुमको आसान तरीके की तौफ़ीक़ देंगे
فَذَكِّرْ إِن نَّفَعَتِ الذِّكْرَىٰ ۝٩
📖 अनुवाद आयत 9
तो जहाँ तक समझाना मुफ़ीद हो समझते रहो
سَيَذَّكَّرُ مَن يَخْشَىٰ ۝١٠
📖 अनुवाद आयत 10
जो खौफ रखता हो वह तो फौरी समझ जाएगा
وَيَتَجَنَّبُهَا الْأَشْقَى ۝١١
📖 अनुवाद आयत 11
और बदबख्त उससे पहलू तही करेगा
الَّذِي يَصْلَى النَّارَ الْكُبْرَىٰ ۝١٢
📖 अनुवाद आयत 12
जो (क़यामत में) बड़ी (तेज़) आग में दाख़िल होगा
ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحْيَىٰ ۝١٣
📖 अनुवाद आयत 13
फिर न वहाँ मरेगा ही न जीयेगा
قَدْ أَفْلَحَ مَن تَزَكَّىٰ ۝١٤
📖 अनुवाद आयत 14
वह यक़ीनन मुराद दिली को पहुँचा जो (शिर्क से) पाक हो
وَذَكَرَ اسْمَ رَبِّهِ فَصَلَّىٰ ۝١٥
📖 अनुवाद आयत 15
और अपने परवरदिगार का ज़िक्र करता और नमाज़ पढ़ता रहा
بَلْ تُؤْثِرُونَ الْحَيَاةَ الدُّنْيَا ۝١٦
📖 अनुवाद आयत 16
मगर तुम लोग दुनियावी ज़िन्दगी को तरजीह देते हो
وَالْآخِرَةُ خَيْرٌ وَأَبْقَىٰ ۝١٧
📖 अनुवाद आयत 17
हालॉकि आख़ोरत कहीं बेहतर और देर पा है
إِنَّ هَٰذَا لَفِي الصُّحُفِ الْأُولَىٰ ۝١٨
📖 अनुवाद आयत 18
बेशक यही बात अगले सहीफ़ों
صُحُفِ إِبْرَاهِيمَ وَمُوسَىٰ ۝١٩
📖 अनुवाद आयत 19
इबराहीम और मूसा के सहीफ़ों में भी है
← 86 अल-आला (87/114) 88 →
पढ़ें सूरा अल-आला हिंदी अनुवाद – अरबी पाठ और ऑडियो

87الأعلى Al-A'la 📚 19 आयत مكية

आयत-दर-आयत – सूरा अल-आला — 19 आयत




पवित्र क़ुरआन


Tuesday, August 18, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए