PDF —
22 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अल-बुरूज pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अल-बुरूज pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-बुरूज अनुवाद. सूरा अल-बुरूज (मक्की) 22 आयत.



22 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﭛﭜﭝﭞ
85:1 बुर्ज़ों वाले आसमानों की क़सम
ﭟﭠﭡ
85:2 और उस दिन की जिसका वायदा किया गया है
ﭢﭣﭤ
85:3 और गवाह की और जिसकी गवाही दे जाएगी
ﭥﭦﭧﭨ
85:4 उसकी (कि कुफ्फ़ार मक्का हलाक हुए) जिस तरह ख़न्दक़ वाले हलाक कर दिए गए
ﭩﭪﭫﭬ
85:5 जो ख़न्दक़ें आग की थीं
ﭭﭮﭯﭰﭱ
85:6 जिसमें (उन्होंने मुसलमानों के लिए) ईंधन झोंक रखा था
ﭲﭳﭴﭵﭶﭷﭸ
85:7 जब वह उन (ख़न्दक़ों) पर बैठे हुए और जो सुलूक ईमानदारों के साथ करते थे उसको सामने देख रहे थे
ﭹﭺﭻﭼﭽﭾﭿﮀﮁﮂ
85:8 और उनको मोमिनीन की यही बात बुरी मालूम हुई कि वह लोग ख़ुदा पर ईमान लाए थे जो ज़बरदस्त और सज़ावार हम्द है
ﮃﮄﮅﮆﮇﮈﮉﮊﮋﮌﮍﮎ
85:9 वह (ख़ुदा) जिसकी सारे आसमान ज़मीन में बादशाहत है और ख़ुदा हर चीज़ से वाक़िफ़ है
ﮏﮐﮑﮒﮓﮔﮕﮖﮗﮘﮙﮚﮛﮜﮝ
85:10 बेशक जिन लोगों ने ईमानदार मर्दों और औरतों को तकलीफें दीं फिर तौबा न की उनके लिए जहन्नुम का अज़ाब तो है ही (इसके अलावा) जलने का भी अज़ाब होगा
ﮞﮟﮠﮡﮢﮣﮤﮥﮦﮧﮨﮩﮪﮫﮬﮭ
85:11 बेशक जो लोग ईमान लाए और अच्छे काम करते रहे उनके लिए वह बाग़ात हैं जिनके नीचे नहरें जारी हैं यही तो बड़ी कामयाबी है
ﮮﮯﮰﮱﯓ
85:12 बेशक तुम्हारे परवरदिगार की पकड़ बहुत सख्त है
ﯔﯕﯖﯗﯘ
85:13 वही पहली दफ़ा पैदा करता है और वही दोबारा (क़यामत में ज़िन्दा) करेगा
ﯙﯚﯛﯜ
85:14 और वही बड़ा बख्शने वाला मोहब्बत करने वाला है
ﯝﯞﯟﯠ
85:15 अर्श का मालिक बड़ा आलीशान है
ﯡﯢﯣﯤ
85:16 जो चाहता है करता है
ﯥﯦﯧﯨﯩ
85:17 क्या तुम्हारे पास लशकरों की ख़बर पहुँची है
ﯪﯫﯬ
85:18 (यानि) फिरऔन व समूद की (ज़रूर पहुँची है)
ﯭﯮﯯﯰﯱﯲ
85:19 मगर कुफ्फ़ार तो झुठलाने ही (की फ़िक्र) में हैं
ﯳﯴﯵﯶﯷ
85:20 और ख़ुदा उनको पीछे से घेरे हुए है (ये झुठलाने के क़ाबिल नहीं)
ﯸﯹﯺﯻﯼ
85:21 बल्कि ये तो क़ुरान मजीद है
ﯽﯾﯿﰀ
85:22 जो लौहे महफूज़ में लिखा हुआ है

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए