PDF —
30 आयत मक्की PDF
Built right in your browser — download starts automatically

सूरा अल-फज्र pdf — डाउनलोड (हिन्दी)

सूरा अल-फज्र pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-फज्र अनुवाद. सूरा अल-फज्र (मक्की) 30 आयत.



30 आयत · मक्की · हिन्दी
bismillah
ﭤﭥ
89:1 सुबह की क़सम
ﭦﭧﭨ
89:2 और दस रातों की
ﭩﭪﭫ
89:3 और ज़ुफ्त व ताक़ की
ﭬﭭﭮﭯ
89:4 और रात की जब आने लगे
ﭰﭱﭲﭳﭴﭵﭶ
89:5 अक्लमन्द के वास्ते तो ज़रूर बड़ी क़सम है (कि कुफ्फ़ार पर ज़रूर अज़ाब होगा)
ﭷﭸﭹﭺﭻﭼﭽ
89:6 क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे आद के साथ क्या किया
ﭾﭿﮀﮁ
89:7 यानि इरम वाले दराज़ क़द
ﮂﮃﮄﮅﮆﮇﮈ
89:8 जिनका मिसल तमाम (दुनिया के) शहरों में कोई पैदा ही नहीं किया गया
ﮉﮊﮋﮌﮍﮎ
89:9 और समूद के साथ (क्या किया) जो वादी (क़रा) में पत्थर तराश कर घर बनाते थे
ﮏﮐﮑﮒ
89:10 और फिरऔन के साथ (क्या किया) जो (सज़ा के लिए) मेख़े रखता था
ﮓﮔﮕﮖﮗ
89:11 ये लोग मुख़तलिफ़ शहरों में सरकश हो रहे थे
ﮘﮙﮚﮛ
89:12 और उनमें बहुत से फ़साद फैला रखे थे
ﮜﮝﮞﮟﮠﮡ
89:13 तो तुम्हारे परवरदिगार ने उन पर अज़ाब का कोड़ा लगाया
ﮢﮣﮤﮥ
89:14 बेशक तुम्हारा परवरदिगार ताक में है
ﮦﮧﮨﮩﮪﮫﮬﮭﮮﮯﮰﮱ
89:15 लेकिन इन्सान जब उसको उसका परवरदिगार (इस तरह) आज़माता है कि उसको इज्ज़त व नेअमत देता है, तो कहता है कि मेरे परवरदिगार ने मुझे इज्ज़त दी है
ﯓﯔﯕﯖﯗﯘﯙﯚﯛﯜﯝ
89:16 मगर जब उसको (इस तरह) आज़माता है कि उस पर रोज़ी को तंग कर देता है बोल उठता है कि मेरे परवरदिगार ने मुझे ज़लील किया
ﯞﯟﯠﯡﯢﯣﯤ
89:17 हरगिज़ नहीं बल्कि तुम लोग न यतीम की ख़ातिरदारी करते हो
ﯥﯦﯧﯨﯩﯪ
89:18 और न मोहताज को खाना खिलाने की तरग़ीब देते हो
ﯫﯬﯭﯮﯯ
89:19 और मीरारा के माल (हलाल व हराम) को समेट कर चख जाते हो
ﯰﯱﯲﯳﯴ
89:20 और माल को बहुत ही अज़ीज़ रखते हो
ﯵﯶﯷﯸﯹﯺﯻﯼ
89:21 सुन रखो कि जब ज़मीन कूट कूट कर रेज़ा रेज़ा कर दी जाएगी
ﯽﯾﯿﰀﰁﰂ
89:22 और तुम्हारे परवरदिगार का हुक्म और फ़रिश्ते कतार के कतार आ जाएँगे
ﭑﭒﭓﭔﭕﭖﭗﭘﭙﭚﭛ
89:23 और उस दिन जहन्नुम सामने कर दी जाएगी उस दिन इन्सान चौंकेगा मगर अब चौंकना कहाँ (फ़ायदा देगा)
ﭜﭝﭞﭟﭠ
89:24 (उस वक्त) क़हेगा कि काश मैने अपनी (इस) ज़िन्दगी के वास्ते कुछ पहले भेजा होता
ﭡﭢﭣﭤﭥﭦ
89:25 तो उस दिन ख़ुदा ऐसा अज़ाब करेगा कि किसी ने वैसा अज़ाब न किया होगा
ﭧﭨﭩﭪﭫ
89:26 और न कोई उसके जकड़ने की तरह जकड़ेगा
ﭬﭭﭮﭯ
89:27 (और कुछ लोगों से कहेगा) ऐ इत्मेनान पाने वाली जान
ﭰﭱﭲﭳﭴﭵ
89:28 अपने परवरदिगार की तरफ़ चल तू उससे ख़ुश वह तुझ से राज़ी
ﭶﭷﭸﭹ
89:29 तो मेरे (ख़ास) बन्दों में शामिल हो जा
ﭺﭻﭼ
89:30 और मेरे बेहिश्त में दाख़िल हो जा

पवित्र क़ुरआन


Wednesday, September 9, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए