सूरा अल-बलद pdf — डाउनलोड (हिन्दी)
सूरा अल-बलद pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-बलद अनुवाद. सूरा अल-बलद (मक्की) 20 आयत.
Related
- सूरा अल-बलद अनुवादहिन्दी
- सूरा अल-बलद mp3सुनें
- Quran Index हिन्दी114
More सूरा PDF
सूरा अल-बलद

ﭽﭾﭿﮀﮁ
90:1
मुझे इस शहर (मक्का) की कसम
ﮂﮃﮄﮅﮆ
90:2
और तुम इसी शहर में तो रहते हो
ﮇﮈﮉﮊ
90:3
और (तुम्हारे) बाप (आदम) और उसकी औलाद की क़सम
ﮋﮌﮍﮎﮏﮐ
90:4
हमने इन्सान को मशक्क़त में (रहने वाला) पैदा किया है
ﮑﮒﮓﮔﮕﮖﮗ
90:5
क्या वह ये समझता है कि उस पर कोई काबू न पा सकेगा
ﮘﮙﮚﮛﮜ
90:6
वह कहता है कि मैने अलग़ारों माल उड़ा दिया
ﮝﮞﮟﮠﮡﮢ
90:7
क्या वह ये ख्याल रखता है कि उसको किसी ने देखा ही नहीं
ﮣﮤﮥﮦﮧ
90:8
क्या हमने उसे दोनों ऑंखें और ज़बान
ﮨﮩﮪ
90:9
और दोनों लब नहीं दिए (ज़रूर दिए)
ﮫﮬﮭ
90:10
और उसको (अच्छी बुरी) दोनों राहें भी दिखा दीं
ﮮﮯﮰﮱ
90:11
फिर वह घाटी पर से होकर (क्यों) नहीं गुज़रा
ﯓﯔﯕﯖﯗ
90:12
और तुमको क्या मालूम कि घाटी क्या है
ﯘﯙﯚ
90:13
किसी (की) गर्दन का (गुलामी या कर्ज से) छुड़ाना
ﯛﯜﯝﯞﯟﯠﯡ
90:14
या भूख के दिन रिश्तेदार यतीम या ख़ाकसार
ﯢﯣﯤﯥ
90:15
मोहताज को
ﯦﯧﯨﯩﯪ
90:16
खाना खिलाना
ﯫﯬﯭﯮﯯﯰﯱﯲﯳﯴ
90:17
फिर तो उन लोगों में (शामिल) हो जाता जो ईमान लाए और सब्र की नसीहत और तरस खाने की वसीयत करते रहे
ﯵﯶﯷﯸ
90:18
यही लोग ख़ुश नसीब हैं
ﭑﭒﭓﭔﭕﭖﭗ
90:19
और जिन लोगों ने हमारी आयतों से इन्कार किया है यही लोग बदबख्त हैं
ﭘﭙﭚﭛ
90:20
कि उनको आग में डाल कर हर तरफ से बन्द कर दिया जाएगा
पवित्र क़ुरआन
Wednesday, September 9, 2026
अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए







