PDF —
सूरा अश-शम्स pdf — डाउनलोड (हिन्दी)
सूरा अश-शम्स pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अश-शम्स अनुवाद. सूरा अश-शम्स (मक्की) 15 आयत.
More सूरा PDF
सूरा अश-शम्स

ﭜﭝﭞ
91:1
सूरज की क़सम और उसकी रौशनी की
ﭟﭠﭡﭢ
91:2
और चाँद की जब उसके पीछे निकले
ﭣﭤﭥﭦ
91:3
और दिन की जब उसे चमका दे
ﭧﭨﭩﭪ
91:4
और रात की जब उसे ढाँक ले
ﭫﭬﭭﭮ
91:5
और आसमान की और जिसने उसे बनाया
ﭯﭰﭱﭲ
91:6
और ज़मीन की जिसने उसे बिछाया
ﭳﭴﭵﭶ
91:7
और जान की और जिसने उसे दुरूस्त किया
ﭷﭸﭹﭺ
91:8
फिर उसकी बदकारी और परहेज़गारी को उसे समझा दिया
ﭻﭼﭽﭾﭿ
91:9
(क़सम है) जिसने उस (जान) को (गनाह से) पाक रखा वह तो कामयाब हुआ
ﮀﮁﮂﮃﮄ
91:10
और जिसने उसे (गुनाह करके) दबा दिया वह नामुराद रहा
ﮅﮆﮇﮈ
91:11
क़ौम मसूद ने अपनी सरकशी से (सालेह पैग़म्बर को) झुठलाया,
ﮉﮊﮋﮌ
91:12
जब उनमें का एक बड़ा बदबख्त उठ खड़ा हुआ
ﮍﮎﮏﮐﮑﮒﮓﮔ
91:13
तो ख़ुदा के रसूल (सालेह) ने उनसे कहा कि ख़ुदा की ऊँटनी और उसके पानी पीने से तअर्रुज़ न करना
ﮕﮖﮗﮘﮙﮚﮛﮜ
91:14
मगर उन लोगों पैग़म्बर को झुठलाया और उसकी कूँचे काट डाली तो ख़ुदा ने उनके गुनाहों सबब से उन पर अज़ाब नाज़िल किया फिर (हलाक करके) बराबर कर दिया
ﮝﮞﮟﮠ
91:15
और उसको उनके बदले का कोई ख़ौफ तो है नहीं
पवित्र क़ुरआन
Tuesday, September 29, 2026
अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए







