सूरा अल-अलक pdf — डाउनलोड (हिन्दी)
सूरा अल-अलक pdf हिन्दी — डाउनलोड सूरा अल-अलक अनुवाद. सूरा अल-अलक (मक्की) 19 आयत.
Related
- सूरा अल-अलक अनुवादहिन्दी
- सूरा अल-अलक mp3सुनें
- Quran Index हिन्दी114
More सूरा PDF
सूरा अल-अलक

ﮕﮖﮗﮘﮙﮚ
96:1
(ऐ रसूल) अपने परवरदिगार का नाम लेकर पढ़ो जिसने हर (चीज़ को) पैदा किया
ﮛﮜﮝﮞﮟ
96:2
उस ने इन्सान को जमे हुए ख़ून से पैदा किया पढ़ो
ﮠﮡﮢﮣ
96:3
और तुम्हारा परवरदिगार बड़ा क़रीम है
ﮤﮥﮦﮧ
96:4
जिसने क़लम के ज़रिए तालीम दी
ﮨﮩﮪﮫﮬﮭ
96:5
उसीने इन्सान को वह बातें बतायीं जिनको वह कुछ जानता ही न था
ﮮﮯﮰﮱﯓ
96:6
सुन रखो बेशक इन्सान जो अपने को ग़नी देखता है
ﯔﯕﯖﯗ
96:7
तो सरकश हो जाता है
ﯘﯙﯚﯛﯜ
96:8
बेशक तुम्हारे परवरदिगार की तरफ (सबको) पलटना है
ﯝﯞﯟﯠ
96:9
भला तुमने उस शख़्श को भी देखा
ﯡﯢﯣﯤ
96:10
जो एक बन्दे को जब वह नमाज़ पढ़ता है तो वह रोकता है
ﯥﯦﯧﯨﯩﯪ
96:11
भला देखो तो कि अगर ये राहे रास्त पर हो या परहेज़गारी का हुक्म करे
ﯫﯬﯭﯮ
96:12
(तो रोकना कैसा)
ﭑﭒﭓﭔﭕ
96:13
भला देखो तो कि अगर उसने (सच्चे को) झुठला दिया और (उसने) मुँह फेरा
ﭖﭗﭘﭙﭚﭛ
96:14
(तो नतीजा क्या होगा) क्या उसको ये मालूम नहीं कि ख़ुदा यक़ीनन देख रहा है
ﭜﭝﭞﭟﭠﭡﭢ
96:15
देखो अगर वह बाज़ न आएगा तो हम परेशानी के पट्टे पकड़ के घसीटेंगे
ﭣﭤﭥﭦ
96:16
झूठे ख़तावार की पेशानी के पट्टे
ﭧﭨﭩ
96:17
तो वह अपने याराने जलसा को बुलाए हम भी जल्लाद फ़रिश्ते को बुलाएँगे
ﭪﭫﭬ
96:18
(ऐ रसूल) देखो हरगिज़ उनका कहना न मानना
ﭭﭮﭯﭰﭱﭲﭳ
96:19
और सजदे करते रहो और कुर्ब हासिल करो (19) (सजदा)
पवित्र क़ुरआन
Wednesday, September 9, 2026
अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए







