सूरा अल-लैल अरबी और हिंदी

सूरा अल-लैल को पूरे हिंदी अनुवाद, उच्चारण और ऑडियो तिलावत के साथ पढ़ें। आयत-दर-आयत हिंदी अर्थ। (21 आयत — مكية). अल-लैल सुनें, अल-लैल अनुवाद, अल-लैल mp3, अल-लैल pdf.

सूरा अल-लैल पढ़ें और सुनें

🎧 आयत
M Mishary Rashid Alafasy
M Mahmoud Khalil Al-Husary
A Abdurrahman As-Sudais
M Mohamed Siddiq Al-Minshawi
A Abdul Basit Abdul Samad
A Ali Al-Hudhaify
A Ahmed ibn Ali al-Ajamy
A Abu Bakr Ash-Shaatree
M Muhammad Ayyoub
A Abdullah Basfar
A Abdullah Al-Juhani
M Maher Al Muaiqly
x1
وَاللَّيْلِ إِذَا يَغْشَىٰ ۝١
📖 अनुवाद आयत 1
रात की क़सम जब (सूरज को) छिपा ले
وَالنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ ۝٢
📖 अनुवाद आयत 2
और दिन की क़सम जब ख़ूब रौशन हो
وَمَا خَلَقَ الذَّكَرَ وَالْأُنثَىٰ ۝٣
📖 अनुवाद आयत 3
और उस (ज़ात) की जिसने नर व मादा को पैदा किया
إِنَّ سَعْيَكُمْ لَشَتَّىٰ ۝٤
📖 अनुवाद आयत 4
कि बेशक तुम्हारी कोशिश तरह तरह की है
فَأَمَّا مَنْ أَعْطَىٰ وَاتَّقَىٰ ۝٥
📖 अनुवाद आयत 5
तो जिसने सख़ावत की और अच्छी बात (इस्लाम) की तस्दीक़ की
وَصَدَّقَ بِالْحُسْنَىٰ ۝٦
📖 अनुवाद आयत 6
तो हम उसके लिए राहत व आसानी
فَسَنُيَسِّرُهُ لِلْيُسْرَىٰ ۝٧
📖 अनुवाद आयत 7
(जन्नत) के असबाब मुहय्या कर देंगे
وَأَمَّا مَن بَخِلَ وَاسْتَغْنَىٰ ۝٨
📖 अनुवाद आयत 8
और जिसने बुख्ल किया, और बेपरवाई की
وَكَذَّبَ بِالْحُسْنَىٰ ۝٩
📖 अनुवाद आयत 9
और अच्छी बात को झुठलाया
فَسَنُيَسِّرُهُ لِلْعُسْرَىٰ ۝١٠
📖 अनुवाद आयत 10
तो हम उसे सख्ती (जहन्नुम) में पहुँचा देंगे,
وَمَا يُغْنِي عَنْهُ مَالُهُ إِذَا تَرَدَّىٰ ۝١١
📖 अनुवाद आयत 11
और जब वह हलाक होगा तो उसका माल उसके कुछ भी काम न आएगा
إِنَّ عَلَيْنَا لَلْهُدَىٰ ۝١٢
📖 अनुवाद आयत 12
हमें राह दिखा देना ज़रूर है
وَإِنَّ لَنَا لَلْآخِرَةَ وَالْأُولَىٰ ۝١٣
📖 अनुवाद आयत 13
और आख़ेरत और दुनिया (दोनों) ख़ास हमारी चीज़े हैं
فَأَنذَرْتُكُمْ نَارًا تَلَظَّىٰ ۝١٤
📖 अनुवाद आयत 14
तो हमने तुम्हें भड़कती हुई आग से डरा दिया
لَا يَصْلَاهَا إِلَّا الْأَشْقَى ۝١٥
📖 अनुवाद आयत 15
उसमें बस वही दाख़िल होगा जो बड़ा बदबख्त है
الَّذِي كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ۝١٦
📖 अनुवाद आयत 16
जिसने झुठलाया और मुँह फेर लिया और जो बड़ा परहेज़गार है
وَسَيُجَنَّبُهَا الْأَتْقَى ۝١٧
📖 अनुवाद आयत 17
वह उससे बचा लिया जाएगा
الَّذِي يُؤْتِي مَالَهُ يَتَزَكَّىٰ ۝١٨
📖 अनुवाद आयत 18
जो अपना माल (ख़ुदा की राह) में देता है ताकि पाक हो जाए
وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُ مِن نِّعْمَةٍ تُجْزَىٰ ۝١٩
📖 अनुवाद आयत 19
और लुत्फ ये है कि किसी का उस पर कोई एहसान नहीं जिसका उसे बदला दिया जाता है
إِلَّا ابْتِغَاءَ وَجْهِ رَبِّهِ الْأَعْلَىٰ ۝٢٠
📖 अनुवाद आयत 20
बल्कि (वह तो) सिर्फ अपने आलीशान परवरदिगार की ख़ुशनूदी हासिल करने के लिए (देता है)
وَلَسَوْفَ يَرْضَىٰ ۝٢١
📖 अनुवाद आयत 21
और वह अनक़रीब भी ख़ुश हो जाएगा
← 91 अल-लैल (92/114) 93 →
पढ़ें सूरा अल-लैल हिंदी अनुवाद – अरबी पाठ और ऑडियो

92الليل Al-Layl 📚 21 आयत مكية

आयत-दर-आयत – सूरा अल-लैल — 21 आयत




पवित्र क़ुरआन


Tuesday, August 18, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए