सूरा अत-तकवीर अरबी और हिंदी

सूरा अत-तकवीर को पूरे हिंदी अनुवाद, उच्चारण और ऑडियो तिलावत के साथ पढ़ें। आयत-दर-आयत हिंदी अर्थ। (29 आयत — مكية). अत-तकवीर सुनें, अत-तकवीर अनुवाद, अत-तकवीर mp3, अत-तकवीर pdf.

सूरा अत-तकवीर पढ़ें और सुनें

🎧 आयत
M Mishary Rashid Alafasy
M Mahmoud Khalil Al-Husary
A Abdurrahman As-Sudais
M Mohamed Siddiq Al-Minshawi
A Abdul Basit Abdul Samad
A Ali Al-Hudhaify
A Ahmed ibn Ali al-Ajamy
A Abu Bakr Ash-Shaatree
M Muhammad Ayyoub
A Abdullah Basfar
A Abdullah Al-Juhani
M Maher Al Muaiqly
x1
إِذَا الشَّمْسُ كُوِّرَتْ ۝١
📖 अनुवाद आयत 1
जिस वक्त आफ़ताब की चादर को लपेट लिया जाएगा
وَإِذَا النُّجُومُ انكَدَرَتْ ۝٢
📖 अनुवाद आयत 2
और जिस वक्त तारे गिर पडेग़ें
وَإِذَا الْجِبَالُ سُيِّرَتْ ۝٣
📖 अनुवाद आयत 3
और जब पहाड़ चलाए जाएंगें
وَإِذَا الْعِشَارُ عُطِّلَتْ ۝٤
📖 अनुवाद आयत 4
और जब अनक़रीब जनने वाली ऊंटनियों बेकार कर दी जाएंगी
وَإِذَا الْوُحُوشُ حُشِرَتْ ۝٥
📖 अनुवाद आयत 5
और जिस वक्त वहशी जानवर इकट्ठा किये जायेंगे
وَإِذَا الْبِحَارُ سُجِّرَتْ ۝٦
📖 अनुवाद आयत 6
और जिस वक्त दरिया आग हो जायेंगे
وَإِذَا النُّفُوسُ زُوِّجَتْ ۝٧
📖 अनुवाद आयत 7
और जिस वक्त रुहें हवियों से मिला दी जाएंगी
وَإِذَا الْمَوْءُودَةُ سُئِلَتْ ۝٨
📖 अनुवाद आयत 8
और जिस वक्त ज़िन्दा दर गोर लड़की से पूछा जाएगा
بِأَيِّ ذَنبٍ قُتِلَتْ ۝٩
📖 अनुवाद आयत 9
कि वह किस गुनाह के बदले मारी गयी
وَإِذَا الصُّحُفُ نُشِرَتْ ۝١٠
📖 अनुवाद आयत 10
और जिस वक्त (आमाल के) दफ्तर खोले जाएं
وَإِذَا السَّمَاءُ كُشِطَتْ ۝١١
📖 अनुवाद आयत 11
और जिस वक्त आसमान का छिलका उतारा जाएगा
وَإِذَا الْجَحِيمُ سُعِّرَتْ ۝١٢
📖 अनुवाद आयत 12
और जब दोज़ख़ (की आग) भड़कायी जाएगी
وَإِذَا الْجَنَّةُ أُزْلِفَتْ ۝١٣
📖 अनुवाद आयत 13
और जब बेहिश्त क़रीब कर दी जाएगी
عَلِمَتْ نَفْسٌ مَّا أَحْضَرَتْ ۝١٤
📖 अनुवाद आयत 14
तब हर शख़्श मालूम करेगा कि वह क्या (आमाल) लेकर आया
فَلَا أُقْسِمُ بِالْخُنَّسِ ۝١٥
📖 अनुवाद आयत 15
तो मुझे उन सितारों की क़सम जो चलते चलते पीछे हट जाते
الْجَوَارِ الْكُنَّسِ ۝١٦
📖 अनुवाद आयत 16
और ग़ायब होते हैं
وَاللَّيْلِ إِذَا عَسْعَسَ ۝١٧
📖 अनुवाद आयत 17
और रात की क़सम जब ख़त्म होने को आए
وَالصُّبْحِ إِذَا تَنَفَّسَ ۝١٨
📖 अनुवाद आयत 18
और सुबह की क़सम जब रौशन हो जाए
إِنَّهُ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ۝١٩
📖 अनुवाद आयत 19
कि बेशक यें (क़ुरान) एक मुअज़िज़ फरिश्ता (जिबरील की ज़बान का पैग़ाम है
ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي الْعَرْشِ مَكِينٍ ۝٢٠
📖 अनुवाद आयत 20
जो बड़े क़वी अर्श के मालिक की बारगाह में बुलन्द रुतबा है
مُّطَاعٍ ثَمَّ أَمِينٍ ۝٢١
📖 अनुवाद आयत 21
वहाँ (सब फरिश्तों का) सरदार अमानतदार है
وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجْنُونٍ ۝٢٢
📖 अनुवाद आयत 22
और (मक्के वालों) तुम्हारे साथी मोहम्मद दीवाने नहीं हैं
وَلَقَدْ رَآهُ بِالْأُفُقِ الْمُبِينِ ۝٢٣
📖 अनुवाद आयत 23
और बेशक उन्होनें जिबरील को (आसमान के) खुले (शरक़ी) किनारे पर देखा है
وَمَا هُوَ عَلَى الْغَيْبِ بِضَنِينٍ ۝٢٤
📖 अनुवाद आयत 24
और वह ग़ैब की बातों के ज़ाहिर करने में बख़ील नहीं
وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَيْطَانٍ رَّجِيمٍ ۝٢٥
📖 अनुवाद आयत 25
और न यह मरदूद शैतान का क़ौल है
فَأَيْنَ تَذْهَبُونَ ۝٢٦
📖 अनुवाद आयत 26
फिर तुम कहाँ जाते हो
إِنْ هُوَ إِلَّا ذِكْرٌ لِّلْعَالَمِينَ ۝٢٧
📖 अनुवाद आयत 27
ये सारे जहॉन के लोगों के लिए बस नसीहत है
لِمَن شَاءَ مِنكُمْ أَن يَسْتَقِيمَ ۝٢٨
📖 अनुवाद आयत 28
(मगर) उसी के लिए जो तुममें सीधी राह चले
وَمَا تَشَاءُونَ إِلَّا أَن يَشَاءَ اللَّهُ رَبُّ الْعَالَمِينَ ۝٢٩
📖 अनुवाद आयत 29
और तुम तो सारे जहॉन के पालने वाले ख़ुदा के चाहे बग़ैर कुछ भी चाह नहीं सकते
← 80 अत-तकवीर (81/114) 82 →
पढ़ें सूरा अत-तकवीर हिंदी अनुवाद – अरबी पाठ और ऑडियो

81التكوير At-Takwir 📚 29 आयत مكية

आयत-दर-आयत – सूरा अत-तकवीर — 29 आयत




पवित्र क़ुरआन


Tuesday, August 18, 2026

अपनी नेक दुआओं में हमें मत भूलिए